नोट पर फूक मारने के बाद महिला हुई बेसुध, ठग गहने लेकर हुए चंपत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 18ता॰बोकारो। बोकारो जिले के गुजरात कॉलोनी के चुडी भवन में रहने वाली सुनीता जैन को ठगों ने कान की बाली और सोने का कंगन लेकर फरार हो गए। महिला के माने तो दोनों ठगों ने बड़ी चालाकी से महिला की ठगी की और महिला को पता तक नहीं चल पाया। महिला के अनुसार वह घर से जैन मंदिर के लिए निकली तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर चिकित्सक का पता पूछा तो वह किसी और से पूछने की बात कही फिर वह जाने लगी तो फिर पीछे से आवाज देकर उस ब्यक्ति ने रोका और कहां की आपकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है आप ₹10 रूपय का इलायची दाना खरीद कर देने का काम करें पूजा करनी है। महिला ने जब इलायची दाना खरीद कर देना चाहा तो उसी समय दूसरा व्यक्ति भी वहां आ पहुंचा तब उस महिला ने उस व्यक्ति से पूछा तो वह ब्यक्ति बोला की वह आगे खडा है। जब वह महिला उसके पास इलायची दाना देने पहुंची तो उस व्यक्ती ने उसके हाथों में रुपए थमा देता है और उसे फूंक मारकर उसे रखने की बात कहा उसके बाद कान की बाली और सोने का कंगन चोरों से बचाने के लिए बैग में रखने की सलाह दी। उसके बाद उस महिला ने बताया कि उसे कुछ पता नहीं चला कब दोनो चोर उसके गहने पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। महिला के अनुसार फूंक मारने के बाद वह बेसुध हो गई थी और वह जो बोल रहे थे वह करती जा रही थी। जिसके बाद ठगों ने बड़ी चालाकी से महिला के साथ ठगी कर नौ दो ग्यारह हो गये। महिला सुनीता जैन ने इसकी लिखित शिकायत चास थाना में की है।जिसके बाद चास थाना पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।










