पूर्व मंत्री ने राधा कृष्ण हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुए

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 22ता॰बोकारो – चास प्रखंड के पंचायत बेलुंजा के बेलुंजा गांव नीचे कुल्ही मे छह दिवसीय श्री श्री राधा कृष्ण हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं हरिनाम लीला कीर्तन का कलश यात्रा के साथ मंगलवार को शुरू हो गई. श्री श्री राधा कृष्ण हरि मंदिर से 501 कुंवारी कन्याओं ने कलश लेकर दामोदर नदी चेचका धाम घाट गया ,जहां पर आचार्य पंडित मुकेश कुमार उपाध्याय पंकज उपाध्याय प्रदुम्न शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश का पूजा अर्चना कर संकल्पित किया गया.501 कलश लेकर पुनः दामोदर से 8 किलोमीटर की दूरी नगर भ्रमण करते हुए पुण बेलुंजा हरी मंदिर पहुंचे.जहां पर कलश की स्थापना किया गया. अग्नि प्रज्ज्वलित किया गया.अनुष्ठान शुरू होते ही बेलुंजा, पैलाडीह डुमरदाह, ब्राह्मण द्वारिका, सिन्दूर पेटी, बिजुलिया आसपास गांव भक्तिमय वातावरण में बदल गया .कमेटी ने श्रद्धालुओं के बीच शरबत प्रसाद का वितरण किया इस अवसर पर आचार्य108 पंडित मुकेश कुमार उपाध्याय , आचार्य पंकज उपाध्याय, गोवर्धन शास्त्री ,मेघ लाल शास्त्री के द्वारा संगीत मय श्रीमद् भागवत दशम स्कंध भागवत पाठ व कथा वाचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कलश यात्रा मे शामिल होकर माथा टेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति के लिए ईश्वर से कामना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान में मन मे आनंद एवं शांति मिलती है। मौके पर अध्यक्ष पंचम गोप,प्रकाश शर्मा,आशुतोष दुबे, बंकिम रजवार ,अलका रजवार, मानिक रजवार ,सोमनाथ दुबे ,शांति राम मांजी, , अंबुज माजी, गोपाल माजी, शक्ति माजी,पद्मान, नीमाई गोपाल, नेपाल माजी, रंजीत गोप, व्योमकेश तिवारी, मनोहर माजी, मोहर माजी,जोगी रजवार ,भूपेन रजवार, बाघ अंबर रजवार ,रंजीत माजी, रामदुलाल सिंह, आंनद गोप, समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

बीएसएल के सीजीएम, विभागाध्यक्ष, डीएसओ एवं लाइन मैनेजर्स के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला संपन्न 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *