बिना फायर सेफ्टी सुरक्षा के चल रहे नर्सिग होम में मरीजों की सुरक्षा दाव पर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 21ता॰बोकारो – बोकारो में बढ़ते नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की व्यवस्था भगवान भरोसे। बोकारो जिले में करीब 130 नर्सिंग होम जहां सरकारी आंकड़ों में 70 नर्सिंग होम की बात आ रही है और वह भी एकाध को छोड़ दिया जाए तो बाकी नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं है यह जिले के सिविल सर्जन खुद मान रहे हैं। शायद यही वजह है कि सिविल सर्जन की एक टीम ने कई नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया और 3 दिनों का समय दिया गया कि जल्द से जल्द फायर सेफ्टी की व्यवस्था कर ली जाए नहीं तो आगे से कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है की 130 नर्सिंग होम में केवल 70 ने रजिस्ट्रेशन लिया है और क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत नॉर्मल का पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी समय-समय पर जांच की बात कह रही है लेकिन बीते कुछ वर्षों से ठीक ढंग से नर्सिंग होम की जांच तक नहीं की जा सकी है। वैसे में फैशन के सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़ा होता है क्योंकि जिस तरीके से धनबाद में आग की चपेट में आने से एक बिल्डिंग पूरी तरीके से स्वाह हो गई वैसे में बोकारो के नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की व्यवस्था काफी जरूरी मानी जा रही है जहां मरीजों की सुरक्षा दाव पर है। बोकारो के सिविल सर्जन अभय प्रसाद भी मान रहे हैं कि यह सुरक्षा में भारी चूक है और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन पूछे जाने पर कि समय-समय पर जांच क्यों नहीं की जाती है सिविल सर्जन अब जांच की बात कह रहे हैं। वही नर्सिंग होम केयर अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि 3 दिन का समय मिला है फायर सेफ्टी के लिए आवेदन दिया गया है। प्रबंधक की माने तो जिले में 130 नर्सिंग होम हैं जहां कुछ एक को छोड़कर बाकी में फायर विभाग को आवेदन दिया जा रहा है।










