बीएसएल के आई एवं ए विभाग में सुझाव मेले का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता॰बोकारो। संयंत्र में उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा तथा लागत नियंत्रण इत्यादि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीएसएल के आई एवं ए विभाग में महाप्रबंधक (आई एवं ए) एन के घोष की अध्यक्षता में सुझाव मेले का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक(आई एवं ए) भवानी प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक (आई एवं ए) एच के पाल, प्रबंधक (आई ई डी) श्रीमती प्रीति प्रिया सहित आई एवं ए विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में एच के पाल ने सभी का स्वागत किया तथा सुझाव मेले की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। श्रीमती प्रीति प्रिया ने संयंत्र में जारी सुझाव स्कीम के बारे में विस्तार से बताया. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एन के घोष ने संयंत्र की बेहतरी के लिए सुझाव मेले की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रतिभागियों से उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा, लागत नियंत्रण इत्यादि से सम्बंधित अधिक से अधिक सुझाव देने का आह्वान किया उल्लेखनीय है कि हाल ही में ओडिशा में आयोजित नेशनल उत्पादकता तथा ओडिशा स्टेट उत्पादकता परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में आई एवं ए विभाग की टीम में शामिल एच के पाल तथा एम अनवर को प्रोडक्टिविटी एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था. एन के घोष ने विजेताओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का संदेश दिया।सुझाव मेले में प्रतिभागियों ने संयंत्र की बेहतरी के लिए 100 से अधिक सुझाव दिए. सुझाव मेले का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भवानी प्रसाद ने किया।










