यूटयूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले जाने की मिली मंजूरी: पटना की कोर्ट ने दिया आदेश

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 28ता.पटना। तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हिंसा का फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपी यू ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले जाएगी. पटना की विशेष अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी है. तमिलनाडु पुलिस ने कहा था उसके राज्य के मदुरै जिले में मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. मामले की छानबीन के लिए उसे वहां ले जाना जरूरी है।उधर, तमिलनाडु के मदुरै जिला कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी मनीष कश्यप को कोर्ट में पेशी के लिए प्रोडकशन वारंट जारी किया है. मदुरै की कोर्ट से इसकी जानकारी पटना के बेऊर जेल प्रशासन को भेजी गई थी. मनीष कश्यप बेऊर जेल में ही बंद है. मदुरै कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट के बाद बेऊर जेल प्रशासन ने पटना के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन देकर मनीष कश्यप को तमिलनाडु के मदुरै कोर्ट में पेश करने की अनुमति मांगी थी. पटना कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है।तमिलनाडु में मनीष कश्यप के खिलाफ दो मामले बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ तमिलनाडु के कृष्णागिरी और बरगुर थाने में दो मामले दर्ज हैं. इन मामलों में मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी बिहारी मजदूरों पर हमले का फेक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया गया है. उधर, पटना में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ तीन केस कर रखा है।









