लकड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण

मीडिय हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता॰बोकारो। बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र के एक लकड़ी के फैक्ट्री में लगी भीषण आग। धू धू कर जला सारा लकड़ी का सामान। मौके पर एक दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर पाया काबू। श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम का ये कम्पनी है जहा लकड़ी के बिट बनाने का काम किया जाता है और अचानक पहले धुआं और फिर देखते ही देखते आग की लपटे ऊंची ऊंची उठने लगी जहा मौके पर मौजूद लोगो ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को फोन किया गया जहां डालमिया की एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और अंत में आग को बुझाया गया। आग किन कारणों से लगी है इसका पता भी नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया बताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। बताते चलें कि बियाडा बोकारो का औद्योगिक क्षेत्र है और यहां कई फैक्ट्रियां हैं जहां कुछ साल पहले एक टिंबर फैक्ट्री में भी आग लगी थी।

प्रधानमंत्री ने किया ओएसओपी सहित 85 हजार करोड़ की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *