शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों को कार्यवाही के निर्देश-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह ने आज कैम्प कार्यालय पर नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए करते हुए ए ग्रेड में लाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों की होगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार कराना सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *