पुलिस मुठभेड़ में 1 अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल 32MM तथा 2 अदद 32 MM का खोखा कारतूस बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 1ता.सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन व थानाध्यक्ष हाथीनाला के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोपन एवं हाथीनाला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-41/2023 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त रामकिशुन चौधरी उर्फ गुड्डू पुत्र रघुनन्दन चौधरी, निवासी बामा, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान मारने की नियत से फायर किया गया आत्म रक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त रामकिशुन चौधरी उपरोक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर गया । घायल बदमाश को हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही कर मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, थानाध्यक्ष हाथीनाला, उ0नि0 रामबचन यादव, थाना हाथीनाला, उ0नि0 त्रिभुवन राय, थाना चोपन, हे0का0 विनोद यादव, ओमप्रकाश, थाना हाथीनाला, हे0का0 रूद्रकांत यादव, हे0का0 हवलदार यादव, थाना चोपन, का0 संदीप शुक्ला, थाना चोपन मौजूद रहे।










