15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी

मेघ गर्जन और वज्रपात की जतायी गयी है आशंका

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 14ता॰बोकारो। झारखंड के मौसम में कल से बदलाव होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने स्टेट में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि 15 मार्च से राजधानी रांची सहित राज्य के 14 ऐसे जिले हैं, जहां मौसम में बदलाव होगा। इन जिलों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन हो सकता है। कल इन जिलों में मौसम परिवर्तन की उम्मीद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से 15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 15 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन भी होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अलर्ट के अनुसा 16 मार्च को राज्य के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। जानकारी हो कि मौसम की स्थिति को देखकर मौसम विभाग येलो, रेड, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी करता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *