संयुक्त कार्यवाही में 2 ओवरलोड/मानक विहीन भारी वाहन (ट्रेलर/हाईवा) सीज

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा ओवरलोड एवं भारी वाहनों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.05.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बालू लदे कुल 02 भारी वाहन (ट्रेलर/हाईवा) को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर नियमानुसार दोनों वाहनों को सीज करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई है। सोनभद्र पुलिस द्वारा ओवरलोड एवं मानक विहीन वाहनों के विरुद्ध आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।









