मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार पर फहराया गया 75 फीट ऊंचा तिरंगा

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार के सामने शुक्रवार को 75 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने झंडा फहराया।

इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार के अंदर जाने के लिए प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं।

इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के फंड से मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेश द्वार के सामने 75 फीट ऊंचा झंडा फहराया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो भी मुंबई में प्रवेश करेगा, उसका ध्यान शहीदों के बलिदान की ओर गर्व से जाएगा। इसके साथ ही यहां हर रोज सुबह 7 बजे राष्ट्रगान बजाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस जगह के जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ का फंड दिया गया है। नेशनल पार्क के लिए एक बड़ा एंट्री गेट बनाया जाएगा। साथ ही पार्क के अंदर की बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए भी फंड दिया जाएगा। हम पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करते हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि जो भी करो, लोगों की भलाई के लिए करो।

बता दें कि आजादी के महापर्व को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 9 अगस्त से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है। जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशवासियों से अपील की गई कि वे अपने घरों, दफ्तरों पर तिरंगा फहराएं और सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगा लगाएं। इस अभियान की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की।

जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन के बाद बोले स्थानीय लोग, 'पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा'

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर तिरंगा फहराकर घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस पदयात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया और देशभक्ति के उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ फहराने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा भी शामिल थे।

इस मौके पर ‘वंदे मातरम’ और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के नारों से माहौल गूंज उठा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवंत बनाए रखना है।

–आईएएनएस

आरके/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *