बिहार में आवारा कुत्तों के आतंक, कुत्तों का आतंक जारी मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.बिहार। वैसे तो कुत्ते की वफादारी से सब वाकिफ है. दुनिया के अंदर शायद ही कोई ऐसा जीव होगा, जिसकी वफादारी कुत्ते से बढ़कर होती है. अगर वफादारी की बात की जाए तो कुत्ता इंसानों से भी ज्यादा वफादार होता है. इंसान लालच में फंसकर अपनी वफादारी छोड़ देते हैं लेकिन कुत्ते ऐसा नहीं करते हैं. अब अगर बात करें बिहार की तो बिहार में आवारा कुत्तों के आतंक से पूरा देश परेशान है. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है, लेकिन इस विकराल होती समस्या का कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है. वहीं दिल्ली में भी आवारा कुत्तों का आतंक जारी है, कई लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं. ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया जब एक वकील पट्टी बांधकर कोर्ट पहुंचे. जब चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उनसे इसका कारण पूछा तो वकील ने बताया कि, उन पर पांच आवारा कुत्तों ने हमला किया था.इसके साथ ही आगे चीफ जस्टिस ने वकील से कहा कि, ”अगर उन्हें किसी तरह के मेडिकल इलाज की जरूरत है तो बताएं. जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने भी कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या बेहद गंभीर है. इस बीच देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से एक बच्चे की मौत की बात कही.” वहीं आगे उन्होंने कहा कि, ”कुत्ते के काटने से बच्चे को रेबीज का संक्रमण हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.”

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एमओयू हुए साइन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *