दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने आद्रा मंडल के कार्यो का लिया जायजा 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 13ता०आद्रा/बोकारो। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक  अनिल कुमार मिश्रा ने आद्रा मंडल का दौरा किया। इस क्रम में महाप्रबंधक महोदय ने बोकरो रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यो का जायजा लिया । इसके पश्चात बोकारो-कोटशिला-पुरूलिया खंड के दोहरीकरण के कार्यो का सघन निरीक्षण किया तथा पुरूलिया-आनारा-आद्रा खंड स्टेशन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अनारा रनिंग रूम तथा लॉबी और अमृत भारत योजना के अंतर्गत अनारा स्टेशन पर हो रहे विकाश के कार्यो का निरीक्षण किया। इसके उपरांत महाप्रबंधक महोदय ने मण्डल नियंत्रण कक्ष एवं इसके कार्य शैली का निरीक्षण कर कार्य को सुचारू रूप से चलने संबधित दिशा – निर्देश भी दिया। इस दौरान आद्रा मंडल रेल प्रबंधक  सुमित नरूला, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक कुमार झा, महाप्रबंधक के निजी सचिव मनीष कुमार पाठक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आद्रा विकास कुमार, आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थें।

तरह- तरह के हथकंडे से विस्थापित डरने वाले नही है अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लडते रहेगे : अरूप चटर्जी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *