सीतामढ़ी सदर डीएसपी का तबादला, अब सीतामढ़ी सदर डीएसपी होंगे रामकृष्णा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.सीतामढ़ी (बिहार)। सीतामढ़ी सदर डीएसपी सुबोध कुमार का तबादला कर दिया गया है। अब वे पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल के एसडीपीओ होंगे। उनकी जगह सीतामढ़ी मुख्यालय -1 के डीएसपी रामकृष्णा को कमान सौपी गयी है।अब सीतामढ़ी सदर के नये डीएसपी रामकृष्णा होंगे। जबकि सीतामढ़ी मुख्यालय डीएसपी -1 के पद पर मनोज राम होंगे। यहां से पकड़ीदयाल जा रहे डीएसपी सुबोध कुमार पिछले 11 जून को ही एसडीपीओ सदर का चार्ज संभाले थे। सुबोध कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। सुबोध कुमार के बारे में जगजाहिर है कि वे तेज तर्रार ऑफिसर हैं । वे अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड गिरफ्तारियां की है। वे बड़े-बड़े अपराधियों को सलाखों के अंदर भेज दिए हैं। सड़क सुरक्षा एवं जान माल की हिफाजत के लिए अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं। जिसका असर भी देखा गया है। हथियारों के बड़े-बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। मिनी गन फैक्ट्री भी बेनकाब की। बड़े-बड़े भू- माफियाओं को जेल में पहुंचा। उन्होंने कहा कि उनकी जगह लेने वाले अफसर भी काफी तेज तरार हैं,और पुलिसिंग की अच्छी समझ रखते हैं। नए एसडीपीओ रामकृष्णा ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ मिशन 24 घंटा लगातार जारी रहेगा।

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *