सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालय में होगा प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 15 एवं 16 अक्टूबर से

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो। विद्या विकास समिति की ओर से आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर से बोकारो महानगर स्थित जनवृत 3 सी के सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालय में किया जाने का निर्णय किया गया है। इस आयोजन में झारखंड प्रांत के विद्या भारती योजना से संचालित अनेकों सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालय से विभाग स्तर पर चयनित लगभग 1000 भैया बहन एवं उनके संरक्षक आचार्य दीदी जी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। आयोजन  जिसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी अभी से ही आरंभ हो गई है। इस कड़ी में सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल सभागार में एक बड़ी बैठक चली जिसमें विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव अजय तिवारी, गुम भाग प्रमुख सह प्रांतिय प्रचार एवं प्रसार प्रमुख अखिलेश , धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडे, बोकारो महानगर स्थित तीनों सरस्वती विद्या मंदिर के स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य गण एवं समस्त आचार्य  गण सक्रिय रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में उक्त आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु उचित कार्य योजना सहयोग, दायित्व, भूमिका आदि विषयों पर चर्चा करके सब कुछ तय किया गया। अंत में शांति मंत्र के साथ सभा का समाप्ति किया गया।

खेल ,स्फूर्ति, आपसी सामंजस्य और लक्ष्य पर केंद्रित रहना सिखाता है : हरभजन सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *