पटना हाईकोर्ट न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश,जिला व्यवहार न्यायालय परिसर का शुक्रवार को निरीक्षण किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.लखीसराय। पटना हाईकोर्ट न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय लखीसराय नवनीत कुमार पांडेय के द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय परिसर का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान व्यवहार न्यायालय वाटिका में माननीय न्यायमूर्ति एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज के द्वारा आंवला वृक्ष के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश रणवीर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय पाठक आलोक कौशिक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव कुमार मिश्रा ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ओम प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संदीप कुमार

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दिव्य प्रकाश, मुंसफ न्यायिक दंडाधिकारी नीतीश पंजियार ,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राजू कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवव्रत कुमार ,स्वाति सिंह , प्रशिक्षण न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा कुमारी ,सुमित कुमार, मनीष कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रिटेनर अधिवक्ता सीतेस सुधांशु कुमार ,विकास चंद्र ,अधिवक्ता रविशंकर , मोनिका सहनी ,शालिनी कुमारी दिवाकर पांडेय ,पाराविधिक स्वयंसेवक मुकेश कुमार ,बटोही यादव के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जिले के बाहर से आए महिला पुरुष अभ्यर्थियों की मदद में उतरे नगर निगम प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *