गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर,गृह मंत्री चार घंटे के लिए ही आ रहे इस चार घंटे में सबसे पहले वो मधुबनी के झंझारपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे.

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.बिहार। गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर है. उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. गृह मंत्री चार घंटे के लिए ही आ रहे हैं. इस चार घंटे में सबसे पहले वो मधुबनी के झंझारपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे. जिसके बाद अररिया के जोगबनी में जाएंगे. जहां वो एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके आगमन से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. लोक सभा चुनाव को लेकर वो मधुबनी में हुंकार भरने जा रहे हैं. आपको बता दें की लगभग ढाई महीने बाद अमित शाह बिहार आ रहे हैं.सनातन विवाद पर बोलेंगे हमला,लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. मिशन 2024 को पूरा करने में पार्टी जुटी हुई है. बीजेपी के बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में बिहार की जिम्मेदारी अमित शाह को दी गई है. इसलिए वो बार बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं और लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार अमित शाह अपनी रैली में सनातन विवाद को लेकर सरकार पर हमला बोलेंगे. जिसे तरीके से कल शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है. उसके बाद अब ये तो तय है कि बीजेपी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी.आगमन को लेकर हुई पूरी तैयारियांअमित शाह के झांझरपुर आगमन को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है. झांझरपुर स्थित स्टेडियम में अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है. तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. स्टेडियम के पास ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है. शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. CRPF की कंपनी सहित एसपीजी बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंचकर इलाके की जांच में जुट गई है.

बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर,लहना वसूल कर आ रहे कर्मियों को अपराधियों ने गोली मारकर लगभग 27 लाख रुपए लूटे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *