लालू और नीतीश के गठबंधन पानी और तेल जैसा,तेल पानी को गंदा कर देता , गृह मंत्री अमित शाह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.मधुबनी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू और नीतीश के गठबंधन को पानी और तेल जैसा बताते हुए कहा कि तेल पानी को भी गंदा कर देता है। मधुबनी के झंझारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने इस गठबंधन को स्वार्थी गठबंधन बताते हुए कहा कि एक को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। पिछले दिनों स्कूलों में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर देने को लेकर भी कहा कि लोगों के आक्रोश के कारण उन्हें वापस लेना पड़ा।उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से भर जाएगा। यह वोट बैंक की राजनीति करने के लिए लालू कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।भाजपा के नेता शाह ने कहा कि लालू और नीतीश की सरकार में हर रोज अपराध बढ़ रहे हैं। यह स्वार्थी गठबंधन बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लालू प्रसाद फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतीश कुमार इनएक्टिव हो गए हैं। लालू जब एक्टिव होते हैं तो आपको पता है कि बिहार में सरकार कैसे चलती है।उन्होंने कहा कि लालू ने रेलवे में मंत्री रहते अरबों-खरबों को भ्रष्टाचार किया। केस चल रहा है। नीतीश को मालूम है कि देश के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया, इसलिए यूपीए का नाम बदल दिया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि नाम बदलने से कुछ नही होने वाला, यह वही लालू प्रसाद यादव हैं, जिसने बिहार को सालों पीछे धकेल दिया।

दीक्षांत समारोह: शोभा यात्रा एसएसबी की 21 सदस्यीय पाइप बैंड की टीम होगी आकर्षण का केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *