बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा ,एक स्कूली वैन अचानक से पलट गई स्कूल वैन में 11 बच्चे सवार थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.बाघा। बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मामलें में लोगों की जान पर नहीं बनती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक स्कूली वैन अचानक से पलट गई।मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पलट गई। स्कूल वैन में 11 बच्चे सवार थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों का नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है।हादसा रामनगर के बभनौली में हुआ है। बताया गया कि स्टीयरिंग फेल होने के बाद हादसा हुआ है। गाड़ी जेपी पब्लिक स्कूल की है।

जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रधानाध्यापक/शिक्षक, 10 विद्यालय एवं 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *