बक्सर रेल हादसा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बहाली कार्य और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.बिहार। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कल रात रघुनाथपुर में कामाख्या-बाउंड नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद परिचालन बहाली कार्य और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के समीप नॉर्थ ईस्ट ट्रेन (North East Express Derailed) दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. यहां ट्रेन की सभी बोगियां बेपटरी हो गईं. दो बोगियां पूरी तरह पलट गईं. हादसे में अधिकारिक तौर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें एक मां और आठ साल की बच्ची शामिल है, जबकि दो अन्य युवकों की मौत हुई है.

23 कोच वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) गुवाहाटी से लगभग छह किलोमीटर दूर कामाख्या जाने के लिए करीब 33 घंटे की यात्रा पर बुधवार सुबह 7:40 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी. उसी बीच बिहार के बक्सर (Buxar) के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात हादसा हो गया.मृतकों की पहचान ऊषा भंडारी और उनकी आठ वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई है, जो असम के तिनसुकिया जिले के सदियां गांव की रहने वाली थीं. ऊषा अपनी बेटी और पति के अलावा एक अन्य बच्ची के साथ दिल्ली से असम जा रही थीं. तीसरे मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के सपतेया विष्णुपुर के रहने वाले 27 वर्षीय जैद के रूप में हुई है. ये दिल्ली से किशनगंज जा रहे थे. वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतकों के अलावा 100 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी का इलाज बक्सर, भोजपुर और पटना एम्स में कराया जा रहा है.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का आदेश तुगलकी फरमान: माले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *