लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं का लाभ अब नगर निगम अंचल कार्यालय में भी मिलेगा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 23ता.बक्सर: लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं का लाभ अब नगर निगम अंचल कार्यालय में भी मिलेगा. निगम के सभी छह अंचलों में आरटीपीएस काउंटर खुलेगा.हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें नौ प्रमुख एजेंडों पर मुहर लगी. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर भी मौजूद थे. अब जाति, आय, आवासीय, राशन कार्ड अब निगम के हर अंचल कार्यालय में बनेगा. छह अंचलों में बांकीपुर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी, पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल में एक-एक काउंटर होंगे. काउंटर खुलने के बाद संबंधित अंचल के लोगों को प्रखंड कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा.दाखिल-खारिज ऑनलाइन होगा नगर निगम क्षेत्र में स्थित संपत्ति का दाखिल-खारिज ऑनलाइन भी होगा. अब तक प्रक्रिया ऑफलाइन थी.निगम कर रहा नया प्रयोगनगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने, हटाने और दोबारा नहीं हो इसके लिए इंफोर्समेंट टीम बनायी जाएगी. नगर निगम दो पहिया वाहन खरीदेगा. प्रत्येक बाइक पर दो कर्मी रहेंगे. कुल 40 कर्मियों की टीम रहेगी. पहली बार नगर निगम इस तरह का प्रयोग करने जा रहा है.

नवादा में आरोपी शिक्षक एक महिला के घर में घुस कर,जबरन उसके साथ रेप करने की कोशिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *