हिसुआ विधायक के आवास से एक युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 29ता.नवादा। नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिसुआ विधायक के आवास से एक युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक विधायक नीतू सिंह का रिश्तेदार है। फिलहाल फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम का हो रहा इन्तेजार। मौके पर नवादा एसपी पहुंच गए हैं। जानकारी अनुसार मामला नरहट थानाक्षेत्र के नरहट का है।बताया जा रहा कि, विधायक का परिवार 25 तारीख से विधायक आवास में नहीं है। वहीं हिसूआ विधायक नीतू सिंह पूरे मामले को खारिज करते हुए कहा कि, मृतक का शव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आभा सिंह के घर से बरामद किया गया है। आभा सिंह मेरी जेठानी है और 10 साल पहले ही दोनों परिवारों का बंटवारा हो गया है। मृतक का शव आभा सिंह के घर से मिला है ना की मेरे घर से। आभा सिंह के घर से हमारा कोई लेना देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने विधायक के घर से शव बरामद होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार : जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *