नवनिर्मित वी वी पैट वेयर हाउस में एफ एल सी कार्य प्रगति का किया गया निरिक्षण

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिलाधिकारी ,पूर्वी चंपारण द्वारा जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी अवस्थित नवनिर्मित वी वी पैट वेयर हाउस में एफएलसी कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया । उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच (एफ एल सी ) दिनांक 9अक्टूबर 2023 से 01 नवंबर 2023 तक बी यू 8000 ,सी यू 4600 तथा वी वी पैट 4950 का एफ एल सी किया जाना है,जो ई सी आई एल अभियंता द्वारा किया जा रहा है। एफ एल सी स्थल पर साफ सफाई, सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l एफ एल सी कार्य सीसीटीवी कैमरा से निगरानी में की जा रही है l जिसका आईपी एड्रेस से जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुश्रवण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी , एफएलसी कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी,कर्मीगण उपस्थित थे ।








