सभापति ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा – निर्देश।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो। झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बोकारो सर्किट हाउस के सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ति  श्री, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना शेजवलकर, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया :-बैठक में सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रह व विकास योजनाओं की समीक्षा तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में सभी विभागीय पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन से राजस्व में बढ़ोतरी पर बल दिया । साथ ही बैठक के दौरान सभी विभागों से रिपोर्ट भी प्राप्त किया, जिसका अध्ययन करने के बाद समिति द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे ताकि जिले में विकास कार्य तेज गति से क्रियान्वित हो। उन्होंने योजनाओं को ससमय पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। बैठक से पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक  प्रियदर्शी आलोक, वन प्रमंडल पदाधिकारी  रजनीश कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास द्वारा सभापति का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।बैठक के दौरान सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।

सियारी पंचायत में मुखिया ने विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *