लूट के दौरान युवक को मारी गोली, बाइक और मोबाइल लेकर अपराधी फरार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 3ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी l बदमाशों ने लूट के दौरान युवक को गोली मारी है l घटना पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र की है l जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी l साथ ही युवक की बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए l बाद में थाने की गश्ती गाड़ी उधर से गुजर रही थी तो पुलिस की नजर सड़क किनारे पड़े घायल युवक पर पड़ी l जिसके बाद उठाकर इलाज के लिए सीएचसी सुगौली में भर्ती कराया गोली उसके पेट में लगी है lवहीं, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी शहर रेफर कर दिया l उसके बाद उसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है l जहां उसका इलाज चल रहा है l पुलिस के मुताबकि सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास युवक को गोली मारी गई है l जख्मी युवक अनुराग कुमार शिकारगंज थाना क्षेत्र के भलुअहिया गांव का रहने वाला है. फाइनेंस कंपनी में काम करता है घायल युवक l
वहीं सदर ए एस पी राज ने कहा की अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे l









