7 जनवरी को कानू एकता सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन ,कानू विकास संघ पूर्वी चम्पारण के द्वारा एक बैठक आयोजित

मीडिया हाउस 11ता.मोतिहारी | चीनी मिल के समीप पूर्व नगर महापौर अंजू देवी के आवास पर सोमवार को कानू विकास संघ पूर्वी चम्पारण के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 27 प्रखंडो से वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां बैठक की अध्यक्षता अरेराज नगर निगम के वार्ड पार्षद गोपाल साह ने की। वही बैठक में कानू समाज के अधिकारों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई इस दौरान सभी लोगों ने आगामी वर्ष के 7 जनवरी को एक भव्य आयोजन कर अपनी चटनी एकता का परिचय देने की बात पर सहमति बनाई। यह आयोजन मोतिहारी के महत्मा गांधी प्रेवक्षा गृह में आयोजित की जाएगी। जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के 27 प्रखंड से करीब 27 हजार लोगों को इस आयोजन में पहुंचाने की बात पर सहमति बनी। इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति गठित की गई। जिसके अध्यक्ष राजद नेता शंभू प्रसाद, सचिव भारत प्रसाद, उपाध्यक्ष जाप नेता मुख्तार प्रसाद,अनिल गुप्ता, प्रेमनाथ प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, गोपाल साह, उप सचिव जाप नेता कृष्ण प्रसाद, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, सुभाष शाह कोषाध्यक्ष रामविनय प्रसाद, संजोजक भोला गुप्ता को बनाया गया। मौके पर कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन के सफलता एवं असफलता से ही समाज की दशा एवं दिशा तय होने वाली है। देश की आजादी के बाद से ही मेरा समाज अपनी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रही है। बैश समाज में सर्वाधिक संख्या होने के बाद भी हम विधान सभा में एक तो लोक सभा में सुन्य पर है। उक्त आशय की जानकारी संयोजक भोला गुप्ता ने दी |

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी और बेटे की गला रेतकर हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *