भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छठ घाटों का किया गया निरिक्षण

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 19ता.मोतिहारी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोतिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया , द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगामी छठ पर्व के शुभ अवसर पर केसरिया प्रखंड के ताजपुर पटखौलिया पंचायत अंतर्गत हरीओम बाबा मठ छठ घाट का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत केसरिया को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व के शुभ अवसर पर घाटों की मरम्मती ,साफ-सफाई, रंग रोगन ससमय सुनिश्चित की जाए । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों के सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहरे पानी में बैरिकेडिंग की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।उन्होंने कहा कि छठ घाटों तक पहुंच पथ वाले सड़क की साफ सफाई एवं यातायात व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को पटना के बापू सभागार में बिहार के चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *