नमस्कार, सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की हार्दिक शुभकामनाएं,गरिमा सिकारिया महापौर बेतिया नगर निगम

मीडिया हाउस 19ता.बेतिया। नमस्कार, सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे प्रदेश में, देश में और विश्व में जो भी छठ व्रत कर रहे हैं, उनको मैं अपनी ओर से और गरिमा सिकारिया महापौर बेतिया नगर निगम की ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं देती हूं। सूर्य देव, प्रकृति,जल, वायु और छठी मईया को समर्पित इस महापर्व के प्रतिफल से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव में परस्पर वृद्धि हो, ऐसी कामना करती हूँ। यह पर्व अनादि काल से चली आ रहा है, जो बेहद कठिन तप से 36 घंटे के निर्जला उपवास के साथ डूबते और उगते सूर्य को नमस्कार कर संपन्न होता है। यह मात्र पर्व ही नहीं हम बिहार वासियों के लिए गौरव और अभिमान भी है। यह महापर्व प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव और स्वच्छता का संदेश देने वाला है। तो आइए, हम सब मिलकर छठ पर्व को धूमधाम से मनाए और सूर्य देव को नमन करें।

जय छठी मईया।

गरिमा सिकारिया
महापौर बेतिया नगर निगम

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *