नेमटेम से पूजन, अर्घ्य, कोशी के बाद छठी मईया से माँगा नगर निगम क्षेत्र में सुख समृद्धि की प्रार्थना:गरिमा

मीडिया हाउस 21ता.बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया है। उन्होंने छठ की विशेषता पर कहा कि उगते सूरज के पूजन की परंपरा पूरे संसार में है। लेकिन अपने भारतवर्ष और उसमें भी अपना बिहार एकमात्र ऐसा प्रांत है जहां पहले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। पूरे दिन अपने तप्त तेज़ से धरती को आलोकित और उर्जित करने के बाद भगवान भास्कर जब स्वयं निस्तेज होकर ढल रहे होते हैं। तब उस वक़्त उन्हें प्रकृति के विभिन्न फल और तत्वों के साथ अनुष्ठान कर प्रणाम निवेदित करना हमारी कृतज्ञता का बड़ा ही सुंदर और जीवंत दृश्य होता है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान भगवान भास्कर की सांध्य आराधना के बाद कोशी पूजन की हूं। पुनः उदीयमान भगवान भास्कर को सम्पूर्ण विधि विधान से प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ पूजन के बाद मैंने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और विकास का आशीर्वाद मांगा है।

राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधुनिक शौचालय (टॉयलेट कॉम्प्लेक्स) का निर्माण किया जाएगा,भवन निर्माण विभाग ने सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को इसका मॉडल प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *