संविधान दिवस-संविधान की रक्षा हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की ली गई सामूहिक शपथ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में एक संक्षिप्त आयोजन रखा गया। इस दौरान न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया बल्कि भारतीय संविधान का अनुपालन करते और कराते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। अवर सचिव श्री देवदास दत्ता ने कहा कि 26 नवंबर का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इसी दिन हमारे देश के संविधान को अंतिम रूप से अंगीकृत किया गया था। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जिसे अन्य सभी ने दोहराया। उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि मताधिकार भी उनका संवैधानिक अधिकार है क्योंकि यह अधिकार संविधान द्वारा ही प्रदत्त है, अतः हम सभी को आज संविधान दिवस पर संकल्प लेने की जरूरत है कि हम राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का निष्पक्ष और विवेकपूर्ण प्रयोग अवश्य करेंगे। इस दौरान कार्यालय कई पदाधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद थे।

जाला में अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 45 लीटर बीयर और शराब किया जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *