चोरी की गई 45 मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने 2 शातिर चोर को दबोचा

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो जिले में चोरों द्वारा लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रह था जिस पर बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने चुनौती लेते हुए एक टीम का गठन किया और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया वहीं चोरी की गई 45 मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। सिटी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो एसपी ने बताया कि पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल को 5 हजार 10 हजार 20 हजार में मोटरसाइकिल की कंडीशन को देखते हुए इसे बेच दिया जाता था जो अधिकतर चोरी किए मोटरसाइकिल को कोयला खनन में ढुलाई करने में भी इस्तेमाल किया जाता था जिले के विभिन्न जगहों से चोरी की गई तो 45 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है वही अनुसंधान जारी है। बता दें कि कथारा, तेनुघाट, गोमिया एवं पेटरवार थाना क्षेत्रों में बेचने के नियत से छिपाये हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 45 मोटरसाईकिल को पुलिस ने बरामद किया है वही बरामद मोटरसाईकिल के संबंध में बी०एस० सिटी० थाना, सेक्टर 4 थाना, सेक्टर 6 थाना, सेक्टर 9 थाना, सेक्टर 12 एवं अन्य थाना में भी पुर्व से काण्ड दर्ज है। कहा जाए तो इतनी बड़ी संख्या में चोरी की गाड़ी का बरामद होना बोकारो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि देखी जा रही है।
• गिरफ्तार अपराधी : मो० परवेज उम्र 34 वर्ष पिता मो० शमीम सा० साडम बाजार, दलाल टोला थाना गोमिया, मो० मासुम अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता मो० सवारिस वारसी, सा० झिरकी, थाना कथारी ओ०पी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया।
• मोहम्मद परवेज का पूर्व अपराधिक इतिहास :
रांची सदर थाना काण्ड संख्या 383/16 दिनांक 15.09.16 धारा 395 भा०द०वि०।
• छापामारी दल में शामिल : पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस० सिटी थाना,पु०नि० संजय कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 4 थाना, पु०नि० सुभाष चन्द्र सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 12 थाना, पु०नि० अनिल कच्छप, थाना प्रभारी हरला थाना
,पु०अ०नि० प्रभात कुमार, सेक्टर 6 थाना, पु०अ०नि० शैलेन्द्र पासवान, बी०एस० सिटी थाना, पु०अ०नि० महती बोयपाय, बी०एस० सिटी थाना, पु०अ०नि० नित्यानन्द भोक्ता, थाना प्रभारी गोमिया, पु०अ०नि० राजेश प्रजापति, प्रभारी, कथारा ओ०पी, पु०अ०नि० अजित कुमार गिरी, प्रभारी तेनुघाट ओ०पी, पु०अ०नि० गुल्टन मिस्त्री बी०एस० सिटी थाना, आरक्षी 1205 मदन प्रसाद बी०एस० सिटी थाना
, आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह बी०एस० सिटी थाना, आरक्षी 939 इलियास अंसारी सेक्टर 4 थाना
, आरक्षी 478 योगेन्द्र कुमार रजक, अंगरक्षक पु०उपा० नगर, आरक्षी 733 प्रफुल्ल कुमार मंडल अंगरक्षक पु०उपा० नगर, आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह बी०एस० सिटी थाना, चालक आ0 1509 सुधीर कुमार हेम्ब्रम चालक पु०उपा० नगर, गृ०२० 356 चालक पंकज कुमार सिंह बी०एस० सिटी थाना शामिल थे। 

• आम जन से अपील : अपने वाहनों को सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर पार्क करें। अपने वाहनों को पार्क करते समय अतिरिक्त लॉक अवश्य लगायें. यथा संभव सी०सी०टी०वी० कैमरों के दायरें में लगाये। सभी दुकानदार / स्कुल/कॉलेज / कोचिंग / घरों एवं अन्य प्रतिष्ठान अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अंदर एवं बाहर आवश्यक रूप से सी०सी०टी०वी० कैमरा लगावें। जिससे कि किसी के भी आवागमन पर निगरानी रखी जा सके। जिनके प्रतिष्ठान / घरों में पूर्व से सी०सी०टी०वी० कैमरा लगा है वह उसे चालु एवं दुरूस्त हालत में रखें। अगर कोई लंबे समय के लिए अपने घर को बंद कर बाहर जाते हैं तो अपने नजदिकी थाना को आवश्य रूप से सूचित करें। जिससे कि निगरानी रखी जा सके।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










