श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 15ता.रांची –मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल से श्री शिव बारात के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के अध्यक्ष  राजेश कुमार साहू, संरक्षक सुमित सिंह, कलाकार प्रभारी राम सिंह, शिव बारात प्रभारी गगन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पांच साल का नही दिया गया लेखा-जोखा,सात लाख रूपए के गबन को छिपाने को लेकर की जा रही बदनाम करने की साजिश: पप्पू सरदार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *