पांच साल का नही दिया गया लेखा-जोखा,सात लाख रूपए के गबन को छिपाने को लेकर की जा रही बदनाम करने की साजिश: पप्पू सरदार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिती सेक्टर 2 के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का समिती ने मौन व्रत किया। मौके पर पूजा समिति के महासचिव पप्पू सरदार के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। समिती के महासचिव पप्पू सरदार ने कुछ अखबार में छपी आरोप के खबर का खंडन करते हुए कहा की अध्यक्ष के निधन से हम सभी दुखी है और वो कई सालों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका हमेशा डायलिसिस होता था ये जग जाहिर है जिसके कारण इलाज के दौरान उनका अस्पताल में निधन हो गया तो इसमें पप्पू सरदार कहा दोषी है किस आधार पर हमें दोषी करार दिया जा रहा है अगर किसी तरह का प्रमाण हो तो हमें दोषी साबित करें। गलत-सलत अफवाह फैलाकर हमें बदनाम करने की सोची – समझी साजिश है। लाखो रूपए के गबन पर से ध्यान भटकाने को लेकर अनिल सिंह के द्वारा यह साजिश किया जा रहा है जिसपर मैं मानहानि का दावा करूंगा। हमलोग 40 से 50 मेंबर है जो हर साल पूजा करते आ रहे है और हमलोग साथ है पांच साल पहले के जिन लोगो पर हमें संदेह था वह अपनी मर्जी से महासचिव चेंज कर दे रहे है। यानी कहा जाए तो मिला जुला कर सिर्फ घोटाला है। पप्पू सरदार ने कहा की पांच साल से हिसाब नही दिया गया है लगभग सात लाख रूपए गबन का मामला है जिसको लेकर इस तरह की साजिश की जा रही है। 11 लाख 61 हजार में पूजा पंडाल बुक करते है और 13 लाख बताते है जिसका प्रमाण भी है। वही दुर्गा पूजा समिति के अभिषेक कुमार ने कहा कि पिछले परमिशन लेटर में एसडीओ को साफ निर्देश था की एक महिने में पूजा का लेखा जोखा देना होगा लेकिन फिर भी हिसाब नही दिया गया सभी नियमों कानुन को ताक पर रख अपनी मनमर्जी करने पर लोग आतुर है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










