केंद्र सरकार और राज्य सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग

ब्यूरो,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पटना-जन मोर्चा के तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बिहार विधान परिषद के उपसभाकर पटना में ब्रह्मदेव पटेल संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी सेनानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । सम्मेलन का उद्घाटन प्रोo रमाकांत पांडे पूर्व विधायक छपरा एवं मसीह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ त्यागी यादव ने संयुक्त रूप से किया । स्वागत भाषण डॉक्टर एल वी सिंह ने किया। सम्मेलन में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए ।

सम्मेलन के पहले प्रस्ताव में केंद्र सरकार और राज्य सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया, भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लॉक स्तर से सचिवालय तक रोक लगाया जाए,अन्य प्रस्ताव में कहा गया कि भूमिगत जे.पी.सेनानी को पेंशन लागू करें, पेंशन बढ़ाकर ₹25000 किया जाए । बेरोजगारों को काम दिया जाए, घोषित सरकारी नौकरी में खाली जगह को जल्द भरा जाए, किसानों को अनाज का उचित मूल्य दिया जाए । एम एस पी पर कानून बनाया जाए । वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन को बढ़ा कर 1000₹ किया जाए। सम्मेलन में श्याम श्यामल, मुकेश त्यागी, ओमप्रकाश मेहता, मनोज कुमार (झारखंड) विजेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह, साधना सिंह, गगन सेन गुप्ता, तारकेश्वर प्रसाद, सुमन, मनोज कुमार एवं अन्य ने अपने विचार रखें । प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जन मोर्चा के बैनर तले प्रत्याशी उतारे जाएंगे। जिसमें मसीह पार्टी, संपूर्ण क्रांति पार्टी, मोर्चा लोकशक्ति पार्टी, भारत क्रांति मोर्चा, हिंदू समाज पार्टी, समाजवादी लोक परिषद, स्वाभिमान पार्टी, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति एवं जंक्शन पार्टी ने भाग लिया।

आपकी पूंजी आपका अधिकार" अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *