उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को ले की बैठक

आगामी 20 फरवरी को गिरिडीह में प्रस्तावित है अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह, माननीय मुख्यमंत्री जिले के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र करेंगे वितरण

कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ की बैठक,दिया जरूरी दिशा – निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 17ता०बोकारो: शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने आगामी 20 फरवरी को गिरिडीह जिले में प्रस्तावित अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को लेकर उप विकास आयुक्त  संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने क्रमवार जिले से कितने लाभुक किन – किन प्रखंडों से जाएंगे उसकी जानकारी प्राप्त की। उप विकास आयुक्त  संदीप कुमार ने बताया कि जिले के सभी नौ प्रखंडों से कुल 6,000 लाभुक अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसको लेकर सभी जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ)को लक्ष्य अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। लाभुकों को गिरिडीह ले जाने के लिए सभी प्रखंडों में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर को उपायुक्त ने निर्देश दिया। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने उप विकास आयुक्त को सुनीश्चित करने को कहा कि लाभुकों को समारोह में शामिल होने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। बसों में लाभुकों के लिए फूड पैकेट/पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था प्रस्थान स्थान से ही उपलब्ध कराएं। मौके पर उपस्थित विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क को भी उपायुक्त ने जरूरी दिशा – निर्देश दिया।उल्लेखनीय हो कि,आगामी 20 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री  चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में गिरिडीह में अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह होगा।जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से संबंधित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन को लेकर सभी जरूरी कार्य निष्पादित किये जा रहे हैं।

नवनियुक्त 173 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *