दहशत फैलाने को लेकर बारी कोऑपरेटिव में अपराधियों ने की 3 राउंड फायरिंग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 24ता॰बोकारो – बोकारो में हवाई फायरिंग। अपराधियों ने तीन राउंड किया फायरिंग। बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा की गई हवाई फायरिंग। मौके पर सेक्टर 12 थाना पुलिस पहुंच मामले की कर रही है जांच -पड़ताल। मौके से पुलिस ने किया एक खोखा किया बरामद। घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव मोड़ के चंपा मेडिकल के पास विवाद के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन हवाई फायरिंग किया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जहां सेक्टर 12 थाना प्रभारी अपने दल- बल के साथ पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद एक खोखा मौके से बरामद किया। सेक्टर 12 थाना प्रभारी दुलड चौड़े ने कहा कि अपराधियों की छानबीन की जा रही है जहां एक अपराधी का नाम आ रहा है उसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है और बहुत जल्द करवाई करेगी।










