अब भूमि सुधार विभाग के प्रमुख केके पाठक, घूसखोर अधिकारियों में मचा हड़कंप

मीडिया हाउस 14 ता.पटना (बिहार)। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को अब राजस्व भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा था, इस विभाग में भ्रष्टाचार चरम है। भ्रष्टाचार खत्म करने के मध्येनजर सरकार ने केके पाठक जैसे ईमानदार कर्तव्यनिष्ट अधिकारी को इस विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। के के पाठक एक बार फिर इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। साथ ही इस विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ऐसा लगता है कि के के पाठक के आने से जमीन संबंधी कोई भी सुधार में कोई घूसखोरी नहीं होगी।अब गरीबों का काम आसानी से होगा। वही भू माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

आईसीआईसीआई बोर्ड में 12वीं परीक्षा में तरन्नुम ने सफलता हासिल कर बैरगनिया की नाम किया रौशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *