स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पीलीभीत में भ्रमण कार्यक्रम

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पीलीभीत- स्वतंत्र देव सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग उ0प्र0 द्वारा पीलीभीत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के अन्तर्गत देवहा नदी के बांये किनारे पर स्थित ग्राम कंधरापुर की बाढ सुरक्षा परियोजना का निरीक्षण किया तथा समय से कराये गये कार्यो की सराहना की। मंत्री ने उपस्थित ग्रामवासियों से जन संवाद में अवगत कराया गया कि बाढ नियंत्रण की दृष्टि से परियोजना के कराये गये कार्य उपयोगी साबित होगें। उपस्थित ग्रामवासी भी परियोजना के कार्यो से संतुष्ट पाये गये। तत्पश्चात मंत्री द्वारा ग्राम खंनकापुर में कराये गये बाढ परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यो के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री जी ने वृक्षारोपण करके कटान को रोकने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड लगाये जाने का संदेश दिया। इस मौके पर विवेक वर्मा विधायक बीसलपुर एच0एन0 सिंह, मुख्य अभियन्ता शारदा, संजीव प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, महिपाल सिंह, उपजिलाधिकारी, बीसलपुर नरेश कुमार ग्राम प्रधान कंधरापुर, राजकुमार, ग्राम प्रधान खनका, आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियन्ता, बाढ खण्ड, बृजेश कुमार पोरवाल, अधिशासी अभियन्ता, शारदा सागर खण्ड एवं अमित सिंह, विशाल एवं अन्य उपस्थित रहे।










