विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों के साथ‘मार्गदर्शक बैठक

Media House प्रयागराज-सांसद फूूलपुर प्रवीण पटेल, सांसद भदोही विनोद कुमार बिंद की सहअध्यक्षता एवं  विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक मेजा श्री संदीप सिंह पटेल,  विधायक प्रतापपुर  विजमा यादव,  विधायक फूलपुर दीपक पटेल एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के विकास कार्यों की प्रगति एवं ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व पूर्वांचल विद्युत निगम लि0 प्रयागराज के अधिकारियों के साथ ‘‘मार्गदर्शक’’ बैठक आयोजित की गयी। जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाये रखने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी और बैठक में विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में गर्मी के दृष्टिगत सुचारू विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवश्यक सुझाव दिए गए।

बैठक में सर्वप्रथम विद्युत विभाग के द्वारा विगत तीन वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से मा0 जनप्रतिनिधिगणों को अवगत कराया गया। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों में से किन प्रस्तावों को बिजनेस प्लान में स्वीकृति प्राप्त हुई है, की सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए। माननीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों में शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में सामंजस्य अवश्य रहे। मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के स्वीकृत प्रस्तावों की सूची माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय के द्वारा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता की जानकारी ली गयी, जिसपर बताया गया कि जनपद में 636 ट्रांसफार्मर स्टॉक में बैकअप के रूप में रखे हैं तथा आवश्यकता होने पर ट्रांसफार्मरों को समयसीमा में बदला जाता है। मा0 अध्यक्ष ने कहा कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे है,

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विधेयक और नजूल संपति विधेयक विधान सभा में पारित

यदि ओवरलोड की समस्या से ऐसा हो रहा है, तो वहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि अवश्य की जाय तथा खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में बदले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिए जाने तथा वायरिंग व तेल को मानक के अनुरूप अवश्य भरा जाये तथा ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा की रैण्डम जांच भी कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने ट्रासफार्मर खराब होने की शिकायत के दर्ज होते ही पीआर जेनरेट करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि जेई के द्वारा पीआर बनाने में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाये। बैठक में माननीय अध्यक्ष के द्वारा माननीय विधायक व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में ऐसे ट्रांसफार्मर जो कि खराब है और उनका पीआर जेनरेट नहीं है, ऐसे ट्रासफार्मरों की सूची विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है, जिससे उन्हें समय से बदला जा सके।

बैठक में मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्युत विभाग से सम्बंधित कार्यों के लिए प्रेषित पत्रों पर समय से कार्यवाही करते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा सम्बंधित मा0 जनप्रतिनिधियों को कृतकार्यवाही से अवगत कराये जाने के लिए भी कहा है, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी अधिशासी अभियंताओं को माननीय जनप्रतिनिधियों के पत्राचार का रजिस्टर बनाये जाने तथा कृतकार्यवाही अवगत कराये जाने के साथ ही अनुपालन एवं निस्तारण आख्या अवश्य उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधानसभावार विद्युत आपूर्ति से सम्बंधित समस्याओं को विद्युत विभाग के अधिकारियों को बताया गया, जिसपर उनके द्वारा सभी समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराये जाने के लिए लिए कहा गया। उन्होंने विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के कार्यों की मानीटरिंग कराये जाने के लिए भी कहा है।

बभनी थाना-जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार, जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की मांग.!

बैठक में सांसद फूलपुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ओवरलोड की समस्या है तथा वहां पर सब स्टेशन बनाये जाने की आवश्यकता है, तो सम्बंधित एसडीओ से रिपोर्ट लेकर प्रस्ताव भेजा जाये। उन्होंने सभी सब स्टेशनों में घरेलू कनेक्शन, कामर्शियल कनेक्शन सहित अन्य कार्यों के लिए निर्धारित दर का डिस्प्ले बोर्ड लगाये जाने के लिए कहा है, जिससे लोगो को दरों की सूचना मिल सके। उन्होंने 2025-26 में ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि हेतु भेजे गये प्रस्तावों में से कितने का अनुमोदन हुआ तथा अनुमोदन के पश्चात कितने ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि हुई, की जानकारी ली। उन्होंने मऊआइमा क्षेत्र में क्षमता वृद्धि हेतु अनुमोदित 70 ट्रांसफार्मरों में से मात्र 22 ट्रांसफार्मर लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और शेष ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने थरवई सब स्टेशन के बाढ़ के समय डूब जाने तथा बदरा सौनौटी क्षेत्र के टापू बन जाने से वहां पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या के स्थायी निदान हेतु प्लान बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने बदरा सौनौटी क्षेत्र में केबल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति अथवा सोलर लाइटों के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था बनाये जाने का विकल्प तैयार करने लिए कहा है। उन्होंने सभी एसडीओ व जेई को ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने के लिए कहा है, जहां पर ओवरलोड की वजह से विद्युत आपूर्ति में प्रायः फाल्ट्स की समस्या आती है, जिससे उनका स्थायी समाधान किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु नियमित मानीटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने गर्मी के मौसम के दृष्टिगत ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर विधायक शहर पश्चिमी के प्रतिनिधि  विजय मल्होत्रा, विधायक सोरांव के प्रतिनिधि श्री भारत लाल, मा0 एमएलसी डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव के प्रतिनिधि सत्येन्द्र तिवारी के अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा विद्युत विभाग के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *