प्रयागराज-सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

Media House प्रयागराज-जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।

उपजिलाधिकारी बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों में उल्लिखित सरकारी भूमियों-ग्राम जोंधीमझियारी-आराजी संख्या-13 आवास आवंटन के सम्बंध में, ग्राम भटपुरा में आराजी संख्या 366 व 357 मतरूक भूमिधरी व जमीन की पैमाइश कराने, ग्राम सुजौना में आराजी संख्या 185 में विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाने, ग्राम सलैया पनियारी में आराजी संख्या 38 में पहाड़ खाते की भूमि तथा भूमिधरी खाते की भूमि को अलग करने व नगर पंचायत शंकरगढ़ में आराजी संख्या 128 में भूमिधरी जमीन में निर्माण पर विपक्षी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किये जाने के सम्बंध में शिकायत आयीं। उपरोक्त प्रकरणों पर उभयपक्षों को सुनकर नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण किया गया।

उपजिलाधिकारी मेजा द्वारा तहसील मेजा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों में ग्राम बधंवा में गाटा संख्या 1140 रकबा 0.0110, 1139 रकबा 0.0120 हे० राजस्व अभिलेख में चर्कमार्ग एवं गाटा संख्या 1033 रकबा 0.0170 व 1035 रकबा 0.0350 नाली दर्ज है, को नायब तहसीलदार मेजा द्वारा राजस्व टीम के साथ मौके जाकर पैमाइश कराते हुए गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में निशानदेही तय की गयी। ग्राम महूली कला में आराजी संख्या 161 जो तालाब खाते की भूमि है, के जूज अंश पर पशु बांधने हेतु छप्पर लगाकर श्री रामा के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसको क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक/लेखपाल द्वारा पुलिस बल के सहयोग से हटवा दिया गया। ग्राम महूली कला में आराजी संख्या 1189 के जूज भाग अंश 0.0110 हे0 पर श्री संगम पुत्र राम कुमार द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटवा दिया गया। ग्राम सुरवादलापुर स्थित गाटा संख्या 714 रकबा 0. 046 हे० आंगनबाड़ी हेतु संरक्षित है, की भूमि की पैमाइश कराकर निशानदेही करा दिया गया है।

सोनभद्र-पॉक्सो एक्ट: दोषी कलुआ को 20 वर्ष की कठोर कैद

उपजिलाधिकारी कोरांव ने तहसील कोरांव क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से सम्बंधित प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता ओम प्रकाश कुशरी के द्वारा गाटा संख्या 107 तालाब पर अवैध कब्जा को हटवाने, विनय केशरवानी के द्वारा गाटा संख्या 147 चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने, सूरज के द्वारा गाटा संख्या 1535 चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने, प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा गाटा संख्या 64 चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने एवं मनोज कुमार के द्वारा गाटा संख्या 454 चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाये जाने की शिकायतों की राजस्व टीम व सम्बंधित के द्वारा जांच कराते हुए उपरोक्त सभी शिकायतों का राजस्व विभाग व पुलिस की टीम द्वारा निस्तारण करा दिया गया है।

उपजिलाधिकारी हण्डिया ने 25.04.2026 को आयोजित थाना दिवस में तहसील हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता मो० हनीफ के द्वारा गाटा सं० 62 एवं 63 का सीमांकन करके निशानदेही कराने, प्रवीण कुमार के द्वारा गाटा संख्या 636 का सीमांकन करने, राधेश्याम के द्वारा 75 रकबा 0.0560 हे0 की पैमाइश करके निशान देही करने एवं मधवाकान्त के द्वारा गाटा संख्या 227 रकबा 0.114 हे0 का सीमांकन करके निशान देही कराये जाने की मांग की गयी थी। उपरोक्त सभी शिकायतों का राजस्व विभाग की टीम द्वारा निस्तारण करा दिया गया है।

उपजिलाधिकारी करछना ने थाना दिवस में तहसील करछना क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता हजारी लाल निवासी हथिगनी रास्ता पर अवैध कब्जा (निस्तारित), प्रभात कुमार निवासी घोड़ेडीह के द्वारा नवीन परती भूमि संख्या 162 पर मकान बनाने में अवरोध करने (वाद विचाराधीन), सुशील निवासी नरसिंहपुर के द्वारा तालाब आराजी संख्या 186 का सीमांकन करने (सीमांकन हो गया तथा कब्जा हटवा दिया गया है), सन्तसरन निवासी कोलाही ने नवीन परती भूमि संख्या 137 पर कब्जा करने (मौके पर रोक दिया गया है), कृष्ण कैलान निवासी बबुरा के द्वारा भूमि संख्या 191 पर कब्जा करने (उ०प्र०रा० संहिता की धारा-24 के तहत सीमांकन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया), राज बहादुर निवासी ददरी ने भूमिधारी संख्या 264 पर कब्जा करने (सहमति से समाधान), ओमेक्स पंचम रियल कान प्रा०लि० ने संख्या 493 व 528 पर कब्जा करने (उ०प्र०रा० संहिता की धारा-24 के तहत सीमांकन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया), रणविजय सिंह निवासी नैनी के द्वारा भूमि संख्या 186 व 187 पर कब्जा करने (187 के जूज भाग पर आवास बना है, शेष रकबा खाली है), राज कुमारी निवासी निरौध के द्वारा भूमि संख्या 433 पर कब्जा करने (उ०प्र०रा० संहिता की धारा-24 के तहत सीमांकन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया), राम निहोर निवासी भरहा के द्वारा चकमार्ग संख्या 940 के सीमांकन करने (सीमांकन कर जूज रकबे को खाली करा दिया गया है), बद्री प्रसाद निवासी करछना के द्वारा संख्या 771 के सीमांकन करने (सीमांकन कर जूज रकबे को खाली करा दिया गया है), सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी लिगदहीया के द्वारा बंजर भूमि संख्या 181क पर कब्जा करने (बंजर भूमि पर इण्टरलॉकिग सड़क बनी है), चन्द्रभूषण निवासी कपठूआ के द्वारा भूमिधरी भूमि संख्या 59 की पैमाइश कराने। (सक्षम न्यायालय में वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करने) एवं महेन्द्र गिरि निवासी हिन्दूपुर के द्वारा भूमि संख्या 945 की पैमाइश कराये जाने की शिकायत में सक्षम न्यायालय में वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करने हेतु अवगत कराया गया है।

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा एक बार से रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कुठाराघात-उ.प्र.कांग्रेस

तहसीलदार सदर ने थाना दिवस में तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता पीडब्लूडी जेई के द्वारा ग्राम आदमपुर उर्फ मदारीपुर की चकरोड संख्या 155 पर अतिक्रमण हटाने, मक्खन लाल साहू के द्वारा ग्राम शेरपुर में चकमार्ग संख्या 927 पर से अतिक्रमण हटाने, ग्रामवासियों द्वारा ग्राम अकबपुर सल्लाहपुर की आराजी संख्या 625 पर नाली से अतिक्रमण हटाने एव ग्राम प्रधान भीखपुर मेडवारा के लिए आबादी के अन्दर रास्ते के विवाद का निस्तारण के सम्बंध में शिकायत की। राजस्व निरीक्षकों के द्वारा उपरोक्त सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।

नायब तहसीलदार ने थाना दिवस में तहसील फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त शिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता सन्त लाल व बसन्त लाल के द्वारा चकमार्ग संख्या 37 रकबा 0.0100 हे0 से अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान ग्राम रघुनाथपुर के द्वारा चकमार्ग की गाटा संख्या 52 रकबा 0.0060 हे० से अवैध कब्जा हटवाने, कैलाश नाथ यादव के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाने, ग्राम प्रधान के भाई महेन्द्र कुमार व श्रवण कुमार निवासी सुदनीपुर के द्वारा चकमार्ग संख्या 97 रकबा 0. 0630हे० कब्जा हटवाने एवं अनारकली के द्वारा चकमार्ग गाटा संख्या 71 रकबा 0.2430हे0 के खड़न्जा मार्ग पर अवैध कब्जा हटवाये जाने की शिकायत की। राजस्व निरीक्षकों के द्वारा उपरोक्त सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *