रांची-खलारी में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता हुआ साफ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-रांची के कोयला उत्पादन क्षेत्र खलारी में एक बार फिर से केंद्रीय विद्यालय के खुलने का रास्ता साफ हो रहा है। इस निमित्त कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे को पत्र लिखकर कार्यवाही का आग्रह किया है। इसकी जानकारी कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष ने आज कोलकाता में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद श्री संजय सेठ से मुलाकात कर दी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री मंत्रालय के दौरे पर कोलकाता में हैं। इस दौरान आज उनसे कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को बताया कि खलारी में एक बार पुनः केंद्रीय विद्यालय आरंभ हो, इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्राचार किया है। जिसमें यह बताया गया है कि उस क्षेत्र में कोल इंडिया के 2.25 लाख स्थाई कर्मचारी व एक लाख से अधिक कांट्रेक्चुअल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। वहां कोल इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक अच्छे विद्यालय की आवश्यकता है। 1980 से लेकर 2007 तक यहां केंद्रीय विद्यालय का संचालन हुआ है। वर्तमान समय में एक बार फिर से यहां केंद्रीय विद्यालय आरंभ किए जाने की आवश्यकता है। इस बाबत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि खलारी में केंद्रीय विद्यालय खुले, यह उनका प्रयास है। इस निमित्त लंबे समय से पत्राचार चल रहा है। अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। श्री सेठ ने कहा कि बहुत जल्द इसके सार्थक और सकारात्मक परिणाम खलारीवासियों को देखने को मिलेंगे। वहां के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय आरंभ होगा।

18 से 20 वर्ष के शहरी युवाओं के मतदाता निबंधन की दिशा में दें विशेष ध्यान : सीईओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *