गोमिया डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : शुक्रवार को गोमिया डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कालेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकगण व कर्मचारियों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं निबंध के माध्यम से नशा मुक्त भारत निर्माण का संदेश दिया। मंच संचालन एन एस एस के कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम को सहायक प्राध्यापक मनोहर मांझी, नितिन चेतन तिग्गा एवं डॉ गीता कुमारी ने संबोधित करते हुए नशा के प्रकार व दुष्प्रभाव पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, शिक्षणकेत्तर कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजुद थे।

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *