78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

AKGupta मीडिया हाउस नई दिल्ली-78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संदेश उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी, मैं सभी देशवासियों को हमारे 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं, उपराष्ट्रपति ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण दिन अनेक वीर सेनानियों के अदम्य साहस और उनके निस्वार्थ बलिदान की याद दिलाता है, जिसकी वजह से संप्रभु भारत की नींव रखी गई। यह दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के आदर्शों का भी उत्सव है और ये सभी हमारे जीवंत लोकतंत्र का आधारशिला बने हुए हैं,9जो इसे विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र भी बनाते हैं।
आइए हम सभी अपने स्वाधीनता संग्राम में अपनाए गए महान आदर्शो के प्रति स्वयं को वचनबद्ध करें,अपने स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का सम्मान करते हुए, आइए हम एक राष्ट्र के रूप में अपनी सामूहिक यात्रा पर विचार करें और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
उपराष्ट्रपति के संदेश का हिन्दी अनुवाद इस प्रकार है:
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई,आज का यह ऐतिहासिक दिन भारत के अनगिनत सेनानियों की याद दिलाता है,जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने भारत को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। स्वतंत्रता दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुता जैसे मूल्यों का उत्सव है जो विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आधारशिला है,हम अपने स्वतंत्रता संग्राम के उच्च आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित करें एवं एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक यात्रा का चिंतन कर 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रयास करें।











