भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति दिवस पर बोकारो विधायक ने वंदन अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि किया अर्पित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : छोटे मन से कोई बड़ा नही होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नही होता।।
हार नही मानूंगा, रार नही ठानूंगा।
काल के कपाल मे लिखता-मिटाता हुँ गीत नया गाता हुँ।।
” मै जी भर जिया, मै मन से मरू,
लौटकर आऊंगा, कुच से क्यों डरु”
पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एक कुशल संगठनकर्ता के रूप मे विचारधारा और सिद्धांतो पर आधारित अटल जी आज उनके स्मृति दिवस पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने उन्हे वंदन अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त बातें बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे कहा। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने उनकी जीवनी पर कार्यकर्ताओ सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल जी का जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने बतौर PM कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए वह प्रधानमंत्री बने थे। बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दूसरी बार वे 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए। 13 अक्टूबर 1999 को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। श्रद्धांजलि सभा में के के बोराल, जिला महामंत्री संजय त्यागी, माथुर मंडल,महेंद्र राय, संजय पांडेय,अविनाश झा, गोलू उपाध्याय,ममता गोस्वामी, राजू गुप्ता, आदित्य शाह विशाल पटेल अमन कुमार अरविंद कुमार रोशन कुमार आयुष कुमार हार्दिक कुमार ऋतुराज सिंह विनोद शाह प्रमोद महतो आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










