बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सेराजुल राईन ने किया सफलता हासिल

मीडिया हाऊस 24ता.सोनबरसा(सीतामढ़ी)। प्रखंड के कचोर निवासी मोहम्मद बुधन राइन के पुत्र सेराजुल राईन ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन किया है। अगर प्रतिभा हो तो बिना संशाधन भी आप सफलता का परचम लहरा सकते है। सेराजुल ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। अत्यंत गरीबी में जीवन यापन करने वाले बुधन राइन ने मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने के साथ ही पुत्र को पढ़ाने का भरपूर प्रयास किया। बुधन सब्जी बेच परिवार का पालन पोषण करने के साथ सेराजुल का पढाई जारी रखा। बाजार बाजार सब्जी बेचने वाले के बेटे ने अपनी प्रतिभा की बदौलत सफलता की अलग कहानी लिख दी। निम्न परिवार और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के प्रेरणास्रोत बन गए है।
सेराजुल राईन के अवर पुलिस निरीक्षक पद पर चयनित होने से परिवार में खुशी का माहौल है। सेराजुल बचपन से ही प्रतिभाशाली एवं लगनशील रहा है। उनकी लगन एवं परिश्रम का परिणाम है कि इससे पूर्व रेलवे के ग्रुप डी में चयनित भी हुए। अच्छा कर गुजरने की चाहत में परिश्रम जारी रखा और अवर पुलिस निरीक्षक के पद पर चयनित हुए।
सेराजुल ने बताया कि अगर आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्य के प्राप्ति को लेकर परिश्रम करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने युवक युवतियों से लगन के साथ परिश्रम करने की सलाह। कहा कि संशाधन बिना भी आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते है। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता तथा बड़े भाई मेराजुल को दिया। वह सेल्फ स्टडी कर प्रारंभिक तथा मुथ्य परीक्षा उत्रीण करने के पश्चात शारीरिक परीक्षा की तैयारी हज भवन पटना से की। उन्होंने कहा कि शिक्षक लियाकत, हारून एवं अली के साथ ही हज भवन के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दूसरे राज्य में मजदूरी कराने हेतु बस से ले जा रहे 33 बालकों को बेतिया पुलिस ने कराया मुक्त, दलाल को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *