BSP बिहार के 38 लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी चुनाव मे खड़ा करेगी-व्यासमुनि दास, प्रदेश महासचिव

विनोद शाह, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.पटना-बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय पर काशीराम जयंती एवं संघोष्ठी समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्यासमुनि दास प्रदेश महासचिव, त्रिभुवन रविदास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राम नरेश रमण, पार्टी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नकुल प्रसाद ने की।
मुख्य अतिथि व्यासमुनी दास प्रदेश महासचिव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा मे पार्टी बिहार के 38 लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी चुनाव मे खड़ा करेगी। पार्टी का मिशन पूरे देश मे आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन लाना है। इसके तहत समाज के अंतिम पायदान पे खड़े व्यक्ति जिनके जीवन स्तर मे बदलाव नहीं आया है जो सामाजिक लाभ एवम बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं पार्टी उनके लिए काम करेगी। पार्टी बिहार मे 2025 के विधान सभा चुनाव की भी तयारी करेगी।
प्रदेश सचिव ने बहुजन समाज के उत्थान के प्रमुख मुद्दे आर्थिक और सामाजिक आज़ादी बताया कहा कि बिहार में बेरोजगारी को दूर करने और किसानों के हित के लिए पार्टी काम करेगी। पार्टी का कहना है वर्तमान सरकार पूरी तरह से बिहार के विकास मे विफल रही हैं पार्टी बहुजन नायक काशीराम के पद चिन्हो पे चलेगी और बिहार मे भ्रष्टाचार, शोषण के खिलाफ आंदोलन करेगी।










