मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : अंजनी कुमार पाण्डेय के लिखित आवेदन पर संकट मोचन मंदिर जोधाडीह मोड चास से गणेश जी की चाँदी का मुकुट सोने का पानी चढा हुआ, मोबाईल. पीतल का बर्तन, नगद 5000 हजार रूपये की अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के आरोप में चास थाना कांड संख्या-132/2024 दिनांक 04 अगस्त धारा-305(d) बीएनएस दर्ज किया गया था। अनुसंधान के कम में तकनिकी सहायता एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर चास थाना द्वारा इस कांड का उद्भेदन करते हुये अप्राथमिकी अभियुक्त संजु सरकार पिता तारा सरकार सा० बेंदीटॉड, थाना-‘चास, जिला-बोकारो को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर कांड में चोरी गये गणेश जी की चाँदी का मुकुट. सोने का पानी चढा हुआ, पीतल का बर्तन, पोको कम्पनी का मोबाईल फोन, पीतल का सिरगी आदी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
• जप्त सामान : गणेश जी की चॉदी का मुकुट सोने का पानी चढा हुआ, मोबाईल फोन, दो पीतल का सिरंगी,एक
पीतल का बडा प्लेट,एक पीतल का छोटा प्लेट,एक
पीतल का छोटा गिलास,एक पीतल का बडा लोटा,एक
पीतल का छोटा लोटा,एक पीतल का छोटा प्लेट ओम लिखा हुआ को पुलिस ने जप्त किया है।
• छापामारी दल में थे शामिल : खुर्शीद आलम पु०नि०सह थाना प्रसारी चास थाना, पु०अ०नि० सुमिता सिंह, पु०अ०नि० शर्मा भगत,आ0-287 किशोर कुमार 5.आ0-1248 संजय कुमार पाण्डेय,आ0-533 रवि शेखर आदि शामिल थे।










