भाजपा है दंगाई, चंपाई सोरेन चल रहे है बीजेपी के इशारे पर, हो जाएगे जीरो : इरफान अंसारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : ग्रामीण विकास ,ग्रामीण कार्य एवं पंचायत राज विभाग झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी जामताड़ा लौटने के क्रम में बोकारो परिसदन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होनें कहा की भाजपा के लोग दंगाई है राज को तोड दिया बर्बाद कर दिया अठारह साल क्या कर रहे थे तमाशा मत बनाओ आक्रोश रैली की आड में बाहर के लोगो को लाकर सरकारी संपत्ति को नष्ट कर रहे थे। नाटक कर रहे थे झारखंड को तबाह कर रहे थे। आज विस्थापित की बात करते है मैने कहा है ये पुरानी मांग है जो बोकारो स्टील प्लांट ने जमीन ले लिया है वो जमीन किसका ले लिया है मुसलमानो का ले लिया है आदिवासियों का ले लिया है मेरी वार्ता हुई है मैने कहा है की उनकी जमीन वापस करो।आज तक कोई नही करा पाया है समय कम है एक ओवर में तीस रन बनाना है चार वाॅल हो गये है लास्ट मे छक्का भी मारना है और सरकार भी बनाना है विस्थापितों का जो मांग है जायज मांग है और हमलोग गंभीर है दावे के साथ कह रहे है की भाजपा के बहकावे में ना आये। वही कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर कहा की वह एक अच्छे नेता है बीजेपी के इशारे पर चल रहे है तो वह जीरो पर जाएंगे। बेवजह वह नही जाएगे और वापस अपने घर लौट जाएगे।

अपराधियों और नक्सलियों पर कसा जाएगा नकेल : आईजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *