बोकारो विकास फोरम ने बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ निकाला विरोध मसाल जुलूस

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो विकास फोरम के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के अपमान में फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में एक मसाल जुलूस बीएसएल प्रबंधन के तानाशाही एवं देशद्रोही रवैया के कारण बीएसएल के डायरेक्टर बीके तिवारी के आवास पर निकली गई फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शहीद ए आजम की प्रतिमा का अपमान बीएसएल प्रबंधन को महंगा पड़ेगा इनके गलत रवैया के कारण एक बार फिर भगत सिंह को इन लोगों ने अपने ही देश में और राज्य में फांसी दे दी इनकी गलती जनता बर्दाश्त नहीं करेगी बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी नगर सेवा भवन के सीजीएम कुंदन कुमार अपनी गलतियों के लिए शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर माफी नहीं मांगते हैं और पुन उसी जगह सुखदेव ,राजगुरु ,की प्रतिमा स्थापित नहीं करते हैं शाहिद की समाधि स्थल का सोंदीकरण नहीं करवाते हैं तो बुधवार से अनिश्चितकालीन के लिए भूख हड़ताल पर नगर सेवा भवन अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बैठेंगे फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह इस मसाल जुलूस में राजकुमार आशुतोष कुमार ,गुड्डू यादव,सूरज कुमार, विकास, क्रिश कुमार, बिट्टू कुमार, आदित्य कुमार, विशाल, अभिषेक,बीरेंद्र कुमार,बिनोद, चंद्रिका, आदि लोग शामिल थे।










