एक ही परिवार के दो भाइयों ने बीपीएससी की परीक्षा में मारी बाजी।

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी16ता.रोहतास बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में जिले के डेहरी ऑन सोन थाना अंतर्गत मकराईन गांव के वार्ड संख्या 12 के राजेन्द्र राम और शकुंतला देवी के दोनो लड़के शशि कुमार और संतोष कुमार ने बीपीएसी की परीक्षा में बाजी मेरी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मांग पर असिस्टेंट प्रोफेसर की यह परीक्षा बीपीएसी ने लिया। सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होकर एक वर्ष पूर्व शशि कुमार ने बीपीएसी निकाला था वही दूसरे भाई संतोष कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होकर इस वर्ष बीपीएसी निकाला। दोनों भाइयों की प्रारंभिक परीक्षा डेहरी ऑन सोन के मकराईन गांव से ही हुई थी,फिर दोनों ने बंगाल बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षा पास की। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,गुरुजनों और दोस्तो को दिया।रिजल्ट की खबर सुनते ही जिले के समाजसेवियों ने बधाइयां दी। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा,जिला प्रधान महासचिव विनोद सिंह यादव,जाप शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम उदित सिंह,पप्पू,असगर आदि लोगो ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

कैमूर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया,चोरी के चार मोबाइल को किया बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *